कासगंज: जिले में अंतिम मतदाता सूची जारी, डीएम ने राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची
शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने राजनीतिक दलों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।