देवबंद: नागल में घर में घुसकर दंपति से मारपीट, तीन युवकों पर हमला करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
नागल थाना क्षेत्र के गांव कोटा में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के तीन युवकों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट कर दी। घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।