पन्ना: रूपझीर हाई स्कूल में अतिथि शिक्षक की जॉइनिंग के लिए प्रिंसिपल ने मांगे ₹20,000
Panna, Panna | Nov 30, 2024 पन्ना जिले के शासकीय हाई स्कूल रूपझीर में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। अतिथि शिक्षक के तौर पर चयनित बबलू लोधी ने आरोप लगाया है कि उनकी जॉइनिंग के लिए स्कूल प्रिंसिपल ने ₹20,000 रिश्वत की मांग की है।