पन्ना: पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम समीक्षा जैन ने किया औचक निरीक्षण
Panna, Panna | Nov 30, 2024 एसडीएम समीक्षा जैन और तहसीलदार श्रीमती प्रीति पंथी ने पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत भदौरिया, डॉ. ओम हरि शर्मा, और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। निरीक्षण में एनआरसी, डिलीवरी वार्ड, जनरल वार्ड, दवाई वितरण स्टोर, और वैक्सीन डिपो का जायजा लिया गया।