पन्ना: अस्पताल चौराहा स्थित छतरपुर दूध डेयरी पर SDM की टीम ने कार्रवाई, दस्तावेज ना होने पर लिए दूध के सैंपल
Panna, Panna | Nov 30, 2024 पन्ना के अस्पताल चौराहा स्थित छतरपुर दूध डेयरी में SDM संजय कुमार नागवंशी द्वारा गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दूध के सैंपलिंग की कार्रवाई की। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश राय के नेतृत्व में की गई। सुबह 11 बजे यह जानकारी मीडिया को प्राप्त हुई कि डेयरी संचालक द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा था, जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई हुई।