पन्ना: दरेरा गांव में सामाजिक संपरीक्षा सभा का हुआ आयोजन, योजनाओं की पारदर्शिता और अधिकारों को सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर
Panna, Panna | Nov 30, 2024 पन्ना के दरेरा गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत सामाजिक संपरीक्षा सभा आयोजित की गई। यह आयोजन विकास संवाद संस्था द्वारा संचालित दस्तक परियोजना के तहत हुआ। सभा में चार प्रमुख योजनाओं- सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मध्यान्ह भोजन, और समेकित बाल विकास सेवाओं की स्थिति पर चर्चा हुई।