पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण..
दिनांक 02.07.2026 को यूपी टीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा श्री कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज, कानपुर नगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
▪️निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम एवं कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा सभी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील रहें।
▪️इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, स्ट्रॉन्ग रूम/संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
@Uppolice @UPGovt
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026