कवर्धा: नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानो से मुलाकात करने सीएम विष्णु देव साय के साथ रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे डिप्टी सीएम वियज शर्मा
नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एसटीएफ के जवानों से आज डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक वियज शर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। जहा पहुंचकर उन्होंने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। जिसके बाद मुठभेड़ को लेकर विस्तार से जानकारी ली।उन्होंने ने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।