कवर्धा: साल्हेवारा में चैतू बैगा का जहर सेवन करने से मौत की सूचना पाकर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या:-पुष्पेंद्र बघेल ASP
रविवार को एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया की चिल्फी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गांव में चैतू बैगा द्वारा जहर सेवन कर लिया गया था। जिसका जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया। पति के मौत की खबर मिलते ही पत्नी बैसाखीन बाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।