कवर्धा: ग्राम इंदौरी के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर एक व्यक्ति का टूटा पैर,दो अन्य लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती
मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इंदौरी का है।जहा आज देर शाम 06:30 बजे के करीब दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमे मौके पर एक व्यक्ति का पैर टूट गया।वही अन्य दो लोग घायल हो गए।जिनको इलाज के लिए डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया है।फिलहाल मामले में पिपरिया पुलिस की टीम जांच कर रही है।