टीकमगढ़: डूंडा गांव में युवक ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों से उठाया आत्मघाती कदम
टीकमगढ़ जिले के डूंडा गांव में एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धनीराम के रूप में हुई है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा, जहां सुबह करीब 11:30 बजे पोस्टमार्टम किया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।