मुगलसराय: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ी, PWD अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
पड़ाव से गोधना मोड़ तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सिक्स लेन निर्माण कार्य से प्रभावित व्यापारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे को PWD अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मुआवजा और वैकल्पिक स्थान की मांग उठाई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कार्य शासन की गाइडलाइन के अनुसार कराया जा रहा है और पुनर्वास को लेकर प्रशासन स्तर पर कार्रवाई जारी है।