ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने पुलिस के नाम पर अवैध वसूली के आरोपी को किया गिरफ्तार
ईसागढ़ में पुलिस के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि 17 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।