फरीदपुर: बर्बरता की इंतहा! पत्नी पर जुल्म, मासूम बच्चा छीना—थाने जाने पर मिली जान से मारने की धमकी
भुता थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था विरोध करने पर मारपीट करता था