भभुआ: अखलासपुर और सेमरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डीएम ने की
Bhabua, Kaimur | Dec 16, 2025 अखलासपुर व सेमरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर पांच दिवसीय पल्स पोलियो का डीएम नितिन कुमार सिंह ने मंगलवार को 11 बजे से शुरूआत किया। मौके पर एसीएमओ डॉ शांति कुमार मांझी जिला महामारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर सत्य स्वरूप डीआईओ डॉ आरके चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीएम ने यह निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न हो इसका ख्याल रखेंगे।