लातेहार: गर्मी को देखते हुए लातेहार MLA प्रकाश राम ने डीएसई को चापाकल और फिल्टर लगाने का निर्देश दिया
लातेहार विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सर्किट हाउस में कहा कि गर्मी के मद्देनजर वैसे विद्यालय जहां पीने का पानी की दिक्कत है, वहां चापाकल और फिल्टर लगवाने का डीएसई को निर्देश दिया है।ताकि बच्चों को पीने के लिए पानी की दिक्कत नहीं हो।बताते चले कि पांडेय पूरा स्कूल में पिछले कई माह से पीने का पानी का घोर अभाव है।