Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
image
image
image
image

आज सोमवार को हमारे बडे भाईसाहब स्वतंत्र पत्रकार दीनदयाल सारस्वत, कृष्ण मुरारी राजौरा जी के साथ सेवा निवृत हुए बडे भाईसहा...

Badgaon, Udaipur | Feb 2, 2026

MORE NEWS

प्रदेश कांग्रेस नेता प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर चोरी

उदयपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के हुंडर गांव स्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव (पर्यावरण संरक्षण) प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फार्म हाउस पर पहुंचे लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर फार्म हाउस से नकद 12,300 रुपये, स्टील के बर्तन तथा फ्रिज में रखा सामान चुराकर ले गए।
घटना की सूचना तत्काल बड़गांव पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

प्रदेश कांग्रेस नेता प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर चोरी उदयपुर। बड़गांव थाना क्षेत्र के हुंडर गांव स्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव (पर्यावरण संरक्षण) प्रशांत भंडारी के फार्म हाउस पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फार्म हाउस पर पहुंचे लोगों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर फार्म हाउस से नकद 12,300 रुपये, स्टील के बर्तन तथा फ्रिज में रखा सामान चुराकर ले गए। घटना की सूचना तत्काल बड़गांव पुलिस थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण,
मदार नहर की सफाई एवं रूप सागर तालाब के सीमांकन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मदार नहर की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा निगम द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित नगर की सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की लेकिन नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर नहर में जमे कचरे एवं अवरोधों को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानसून  जल्द ही आने वाला है इसके बावजूद सफाई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर असंतोष जताया और जल्द से जल्द अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर नहर को पूर्ण रूप से साफ करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि मदार नहर शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में से एक है तथा वर्षा ऋतु से पूर्व इसकी समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो और फतहसागर सहित अन्य जलाशयों तक पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रूप सागर तालाब क्षेत्र का भी अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर ने तालाब की मूल सीमा को संरक्षित रखने एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को रोकने के लिए सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए तालाब क्षेत्र के संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा।
इस अवसर पर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, यूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, लखनलाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण, मदार नहर की सफाई एवं रूप सागर तालाब के सीमांकन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मदार नहर की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा निगम द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित नगर की सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की लेकिन नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर नहर में जमे कचरे एवं अवरोधों को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानसून जल्द ही आने वाला है इसके बावजूद सफाई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर असंतोष जताया और जल्द से जल्द अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर नहर को पूर्ण रूप से साफ करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि मदार नहर शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में से एक है तथा वर्षा ऋतु से पूर्व इसकी समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो और फतहसागर सहित अन्य जलाशयों तक पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रूप सागर तालाब क्षेत्र का भी अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर ने तालाब की मूल सीमा को संरक्षित रखने एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को रोकने के लिए सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए तालाब क्षेत्र के संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा। इस अवसर पर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, यूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, लखनलाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026

मानसून सत्र को लेकर जिला आपदा प्रबंधन अलर्ट, सभी संसाधनों की हुई जांच

उदयपुर, 20 जून। आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर विभाग द्वारा सभी आवश्यक साधन-संसाधनों एवं आपदा राहत उपकरणों की जांच की गई।
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन में उपयोग आने वाले उपकरणों, बचाव सामग्री तथा अन्य संसाधनों की स्थिति का निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की। साथ ही सभी संसाधनों के रखरखाव एवं संचालन व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया।
उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, जलभराव, बाढ़ अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। जिला आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की टीमों को सतर्क रहने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आमजन से भी बारिश के दौरान सावधानी बरतने तथा आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

मानसून सत्र को लेकर जिला आपदा प्रबंधन अलर्ट, सभी संसाधनों की हुई जांच उदयपुर, 20 जून। आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर ने संभावित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर विभाग द्वारा सभी आवश्यक साधन-संसाधनों एवं आपदा राहत उपकरणों की जांच की गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन में उपयोग आने वाले उपकरणों, बचाव सामग्री तथा अन्य संसाधनों की स्थिति का निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की। साथ ही सभी संसाधनों के रखरखाव एवं संचालन व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया। उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, जलभराव, बाढ़ अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। जिला आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की टीमों को सतर्क रहने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आमजन से भी बारिश के दौरान सावधानी बरतने तथा आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Badgaon, Udaipur | Jun 20, 2026