बैतूल नगर: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट…30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत होगा पोस्टमार्टम
बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालनिया विजयग्राम निवासी 30 वर्षीय सुरेश पांसे, पिता गुलाबिया पांसे, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ गंगा जी ढाना स्थित खेत में बारिश के दौरान लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुछ ही दूरी पर मौजूद