सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने मां भद्रकाली मंदिर में गले से चैन चोरी करने वाली 2 अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार, कब्जे से चैन बरामद
मां भद्रकाली मंदिर सहपऊ में दर्शन करने आई एक महिला के गले की चैन भीड का फायदा उठाकर चोरों ने पार कर दी। जिसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सहपऊ पुलिस द्वारा चैन चोरी की घटना करने वाली 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की गयी चैन के दो टुकडे बरामद हुए है।