गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को जबरन खंडहर मकान में ले जाकर की छेड़छाड़, शिकायत पर परिजनों को दी धमकी
गभाना क्षेत्र के एक गांव में 19 अक्टूबर की रात 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात करीब साढ़े नौ बजे मंदिर से अपनी दादी के पास जा रही किशोरी को गांव का ही एक युवक जबरन खंडहरनुमा मकान में खींचकर ले गया और छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी ईंट मारकर भाग गया।