सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने अलीनगर गांव से नशा सेवन मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा पुलिस ने अलीनगर गांव में नशे की हालत में हो हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार अपराह्न 1:30 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में अलीनगर गांव के रहने वाले स्वर्गीय कपिल देव बिंद के पुत्र उमेश बिंद को गिरफ्तार किया है.