आगरा: थाना न्यू आगरा पुलिस ने पुष्पांजलि सीजन अपार्टमेंट के पास चोरी का सामान बेचने आए चोर को किया गिरफ्तार,माल बरामद
Agra, Agra | Apr 27, 2024 आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं। जिसका नाम विजय यादव निवासी जिला औरैया हैं। आरोपी चोर खाली घरों की रेकी कर उनके ताले चटका कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पकड़े गए चोर के पास से कीमती जेवरात और ₹5 हज़ार 500 रुपए नगदी बरामद की हैं। जो उसने चोरी करके अर्जित की थी।