आगरा: आगरा कैंट सहित तमाम स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग करने वाले वेंडर्स के खिलाफ चलेगा अभियान,होगी कड़ी कार्रवाई
Agra, Agra | Apr 26, 2024 आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे लगातार अवैध वेंडर्स पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती हैं। बीते वर्ष भी 2500 वेंडर्स के खिलाफ जुर्माना और जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। जिनसे ₹13 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया था। इस साल भी अवैध वेंडर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नही झेलनी पड़े।