आगरा: मोतीगंज बाजार से कारोबार की एक्टिवा हुई चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
Agra, Agra | Apr 26, 2024 थाना छत्ता क्षेत्र के अंतर्गत मोतीगंज बाजार का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक कारोबारी कुछ सामान लेने के लिए मोतीगंज बाजार आया हुआ था इसी दौरान उन्होंने अपनी एक्टिवा को दुकान के सामने खड़ा कर दिया, और सामान लेकर जब वापस आए तो उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी, उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक करवाएं तो एक्टिवा चोरी करते हुए संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हो गया।