टिमरनी: टिमरनी और जिले में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर डिजिटल सर्वे के लिए टीम रवाना
Timarni, Harda | May 3, 2026 जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें घर-घर जाकर विस्तृत सर्वे किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा रैन बसेरा परिसर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक किट एवं सामग्री वितरित कर सर्वे कार्य के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्वे टीम के सदस्य उपस्थित रहे।