झांसी: 15 दिन से लापता युवती ने प्रेमी संग की लव मैरिज, SSP कार्यालय के बाहर माता-पिता ने पकड़ा, मां बोली- बेटी है नाबालिग
Jhansi, Jhansi | Nov 28, 2026 झांसी में 15 दिन से घर से लापता युवती अपने प्रेमी के साथ मिली। बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेमी के साथ लव मैरिज कर ली थी। शनिवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर युवती की मां ने दावा किया कि उनकी बेटी नाबालिग है और गांव का ही युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।