रामपुर: मिलक विचोला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Nov 2, 2024 मिलक बिचौला गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है । घटना शनिवार सुबह 11:00 की बताई जा रही है । घटना के फौरन बाद वहां पर मौजूद राहगीरों ने घायल बाइक सवार को सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा है, जहां पर घायल युवा का उपचार चल रहा है।