रामपुर: बिलासपुर के प्रवीण मुहल्ले में रावण बम जलाते समय युवक के हाथ में बम फटा, युवक जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Nov 2, 2024 कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के प्रवीण मोहल्ले में रावण बम जलाते वक्त एक युवक के हाथ में बम फट गया जिसकी वजह से युवक घायल हो गया। घटना शनिवार सुबह 9:30 बजे की बताई जा रही है घायल युवक को परिवार के लोग सीएचसी बिलासपुर ले गए बिलासपुर के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक के हाथ में कई टांके लगाए हैं युवक को भर्ती कर लिया है