रामपुर: ग्राम पैगंबरपुर में यातायात माह के अंतर्गत पुलिस विभाग ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
Rampur, Rampur | Nov 1, 2024 शुक्रवार को शाम सात बजे ग्राम पैगंबरपुर में यातायात माह के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गई। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देशन में यातायात माह के प्रारम्भ में क्षेत्राधिकारी अतुल पाण्डेय द्वारा ग्राम पैगंबरपुर में जन जागरुकता कार्यक्रम यातायात नियमो का पालन करने की शपथ दिलाई गई।