रामपुर: चादर वाले बाग मोहल्ला में एक युवक के मकान में निकला सांप, वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा
Rampur, Rampur | Nov 2, 2024 चादर वाले बाग मोहल्ला में एक युवक के मकान से सांप निकल आया। सांप के निकलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सांप की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के दो कर्मचारियों ने मोहल्ले में आकर सांप को पड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप शनिवार की सुबह 11:00 बजे कमरे में निकला। सांप के निकलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सांप के पकड़े जाने पर परिवार में राहत की सांस ली है।