रामपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र के जियो पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर ट्राली की साइट फोर व्हीलर को लगी, हादसे में दो भाई हुए घायल
Rampur, Rampur | Nov 2, 2024 थाना भोट क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर निवासी गुलशन और शिवम दोनों सगे भाई हैं शुक्रवार की रात 9:00 के आसपास बिलासपुर फोर व्हीलर से जा रहे थे साथ में दो बच्चे भी थे। बिलासपुर के जियो पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से हादसा हो गया। दोनों सगे भाई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।