दुधि: बभनी पुलिस ने 24.150 किलो अवैध गांजा और कार के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, सीओ ने दी जानकारी
ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना बभनी पुलिस द्वारा 24.150 किग्रा अवैध गांजा एवं एक वरना कार बरामद कर 02 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने जानकारी दी है।