सागर धामोनी मार्ग पर सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने पर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में डर बना हुआ है। दरअसल कुछ लोग सागर से कार से अपने घर लौट रहे थे। तभी बहरोल धामोनी के पास उन्हें सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने कार रोक कर तेंदुआ का वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जहां पर तेंदुआ दिखाई दिया उसके आस पास ग्रामीण