पटियाली: थाना दरियावगंज में शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कासगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिला महासचिव एवं शहीद पत्रकार वीरेश कुमार गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को थाना दरियावगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान सहित पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने उनकी निर्भीक पत्रकारिता को याद किया।