झांसी: उन्नाव बालाजी रोड पर सर्राफ की दुकान से सोने के टॉप्स चोरी कर दो महिलाएं फरार
Jhansi, Jhansi | Feb 4, 2025 उन्नाव बालाजी रोड सर्राफ की दुकान से सोने के टॉप्स चोरी कर दो महिलाएं फरार दरअसल झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव बालाजी रोड स्थित सराफा की दुकान से दो महिलाएं सोमवार की देर शाम लगभग 6 बजे सोने के टॉप्स चोरी कर भाग गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।