झांसी: सदर बाजार क्षेत्र में झांसी-खजुराहो मार्ग पर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Jhansi, Jhansi | Feb 4, 2025 झांसी खजुराहो मार्ग पर सवारी से भारी प्राइवेट बस असंतुलित होकर खाई में जाकर पलटी दरअसल झांसी थाना सदर बाजार क्षेत्र के झांसी खजुराहो मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे सवारी से भरी एक प्राइवेट बस असंतुलित होकर खाई में जाकर पलट गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में धन्नू, पार्वती, बसंती, कुसुम, मोहन और सपना शामिल हैं।