झांसी: झांसी शिवपुरी ग्वालियर हाईवे पर दो ट्रैकों की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत और दो घायल
Jhansi, Jhansi | Feb 3, 2025 झांसी शिवपुरी ग्वालियर हाईवे पर सोमवार समय करीब शाम 6 बजे जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। दो ट्रैकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दरअसल सोमवार को शिवपुरी की ओर से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया, जिसमे विपरीत दिशा से आ रहे हैं ट्रक में डिवाइड तोड़कर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।