झांसी: अयोध्यापुरी कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक परिवार के लोगों पर किया हमला, 2 लोग हुए घायल
Jhansi, Jhansi | Feb 4, 2025 अयोध्यापुरी कॉलोनी में रहने वाले आयुष शुक्ला ने थाना सीपरी बाजार में मंगलवार समय करीब 11 बजे शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोसी ने पुरानी खुन्नस रखते हुए गली गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने मारपीट शुरू कर दी। जिस पर अंदर से उसकी मां ओर बहन बाहर आए और बचने का प्रयास किया तो, उनको भी मारापीटा।