झांसी: एरच के ग्राम जुझारपुरा में बेखौफ दबंगों ने मचाया उत्पात, की मारपीट, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Feb 3, 2025 एरच थाना क्षेत्र के ग्राम जुझारपुरा निवासी रोशन सिंह ने सोमवार समय करीब दोपहर 1 बजे एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में रहने वाले दबंगों लोग अपना बर्चस्व कायम करने के लिए लोगों के साथ आए दिन मारपीट जैसी घटनाएं करते रहते है। उसका आरोप है कि दो फरवरी को दबंगों ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडा से लैस होकर परिजनों पर हमला कर दिया।