पूर्णिया पूर्व: जानकीनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, 2 बाइक भी हुई जब्त
पूर्णिया जिला के जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष झा ने गुप्त सूचना के आधार पर मिरचाईबाड़ी चौक के समीप से दो व्यक्ति को 6.28 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है।साथ हीं दो बाइक को भी जप्त किया है। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त में अमित कुमार, मिरचाईबाड़ी ,अजय कुमार चाँदपुर शामिल है।