रामसनेही घाट: लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी पुल के पास बोलेरो ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक वृद्ध व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी पुल के पास बोलेरो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर 70 वर्षीय पृथ्वीनाथ अवस्थी पुत्र राम लखन अवस्थी निवासी ग्राम बसौढी थाना पटरंगा की मौत हो गई। उनकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल है। ई रिक्शा चालक को भी गंभीर चोटे आई हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।घायलों का इलाज सीएचसी रामसनेहीघाट में चल रहा है।