सिंगरौली: जिले में संपत्ति विरूपण के तहत की जा रही कार्रवाई का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा नगरीय क्षेत्र में संपत्ति विरूपण के तहत की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।इस दृष्टिकोण से यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले में किसी संपत्ति का विरूपण न हो।