नोआमुंडी: बड़ाजामदा में पुलिस ने 24 घंटे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार
बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त को महिला थाना किरीबुरु (कैंप-नोवामुंडी) में आवेदन दिया था।