तेंदूखेड़ा: ग्राम खैरी सिंगोरगढ़ में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सामुदायिक भवन और नाली निर्माण का भूमि पूजन किया
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत जबेरा मंडल के ग्राम पंचायत खैरी सिंगौरगढ़ में स्थित दादा दंड टंड आश्रम में 24.99 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन एवं 24.95 लाख की लागत से बनने वाली नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सोमवार की शाम 7:00 बजे किया।