जहानाबाद: जहानाबाद में नारी शक्ति अधिनियम पर विरोध, भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन
जहानाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई ने कृष्ण महिला कॉलेज, मलहचक में नारी शक्ति अधिनियम को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष की कथित दोहरी नीति के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने विपक्ष पर महिला आरक्षण को लागू न करने को लेकर जिम्मेदार बताया।