रामगंजमण्डी: निमाणा स्थित दो घरों में हुई लाखों की चोरी, खेत में संदूक छोड़ गए चोर
रामगंजमंडी के निमाणा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने 2 घरों में लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात के दौरान दोनों घरों के परिवार घर के अंदर ही सो रहे थे। ऐसे में चोर शातिराना तरीके से घर के अंदर दाखिल हुए और एक घर से 20 हजार नगदी तो वही दूसरे घर से 50 हजार नगदी सहित आधा किलो चांदी व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।