🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जनपद उन्नाव 🚨
पक्का तालाब नवाबगंज में कार्तिक पूर्णिमा दीपोत्सव की रही भव्य छटा, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया परिसर
नवाबगंज, उन्नाव। जनपद उन्नाव के नवाबगंज स्थित ऐतिहासिक पक्का तालाब में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चारों ओर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह की विशेष उपस्थिति एवं नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा दीप प्रज्वलित कर भगवान के समक्ष सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान और पूजा-अर्च�
Unnao, Unnao | Nov 24, 2026