डुमरांव: अमृत भारत योजना: डुमरांव स्टेशन का जीर्णोद्धार फिर शुरू, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, ₹17.1 करोड़ की है योजना
Dumraon, Buxar | May 14, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की दिशा में एक बार फिर काम तेज हो गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य कुछ तकनीकी कारणों से पिछले कुछ महीनों से ठप पड़ा था, जिसे अब पुनः शुरू कर दिया गया है। यह वीडियो बुधवार सुबह 11 बजे का है। योजना के अंतर्गत 30×12 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा।