बक्सर: इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर शिवहर का युवक घायल मिला, डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया
Buxar, Buxar | Dec 27, 2024 बैंगलाैर से गांव जा रहा युवक इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार को लगभग 11:00 बजे पूर्वाहन में गिरकर जख्मी हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी युवक काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी काे इलाज के बाद उसके गांव भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शिवहर के शहगद मंसूर बैंगलाेर में रहता है।