पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 06 कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए जिला अधिकारी ने मतदान कर्मियों और पोलिंग पार्टियों की की ब्रीफिंग
Purnea East, Purnia | Oct 22, 2026
पूर्णिया के जिला पशुपालन कार्यालय में 06 कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- जिलादाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी मतदान कर्मियों,पोलिंग पार्टी का ब्रीफिंग किया। चुनाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. मतदान कर्मी मत पेटी और वैलेट पेपर लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए.